सासनीगेट क्षेत्र के दुर्गा विहार इलाके में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मायका पक्ष की ओर से दहेज की खातिर गला दबाकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से दादों के गांव नगला मुन्ना की विमलेश की शादी 2017 में दुर्गा विहार के मुकेश संग हुई थी। आरोप है कि बाइक व दो लाख रुपये नकदी की मांग शुरू की गई। कई बार मायके पक्ष की ओर से मामले में सुलह के प्रयास किए गए। मगर बात नहीं बनी।
आरोप है कि शनिवार रात ससुरालियों ने विमलेश संग मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। इस घटना की खबर रविवार तड़के चार बजे मायके पक्ष को हुई तो वे यहां आ गए। परिजनों ने यहां आकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर पुलिस भी आ गई।
इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसार इस मामले में महिला के पिता की ओर से पति मुकेश, सास लालकौर, जेठानी राजकुमारी, देवर राजू और देवरानी कुसुमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में लिया गया है। बाकी फरार हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
मां की डांट से नाराज युवक ने पेड़ से लटककर दी जान
अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र के नीवरी में रविवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के पीछे मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। गांव नीवरी के 18 वर्षीय यासीन अपनी मां के साथ एक मीट फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया। इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से खफा होकर यासीन घर से घूमने जाने की कहकर चला गया । इसके बाद रात को घर के बाहर खाली प्लाट में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर परिजन व पुलिस आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो
सासनीगेट क्षेत्र के दुर्गा विहार इलाके में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मायका पक्ष की ओर से दहेज की खातिर गला दबाकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन